देश की खबरें | बलिया में भूमि विवाद में लाठी-डंडों से पीटकर व्यक्ति की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव में भूमि विवाद को लेकर पट्टीदारों ने एक व्यक्ति की कथित तौर पर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

बलिया, 16 अप्रैल उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव में भूमि विवाद को लेकर पट्टीदारों ने एक व्यक्ति की कथित तौर पर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, शनिवार रात हुई इस घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

अधिकारी के मुताबिक, उभांव थाना क्षेत्र के भीटा भुआरी गांव में शनिवार रात उदय भान यादव (60), अनिल यादव (55) और शैलेंद्र यादव (30) डेरे पर सो रहे थे, तभी उनके पट्टीदारों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

अधिकारी के अनुसार, घायलों को बिल्थरा रोड स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मऊ रेफर कर दिया।

उन्होंने बताया कि मऊ ले जाते समय अनिल यादव ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि पट्टीदारों में भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था और संभवत: इसी विवाद को लेकर हमला किया गया।

उन्होंने कहा कि मृतक अनिल यादव के छोटे भाई सुशील कुमार यादव की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की सुसंगत धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

तिवारी ने बताया कि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पूछताछ की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी