एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सहारनपुर में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सहारनपुर जिले के सदर बाजार थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | सहारनपुर में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

सहारनपुर (उप्र), 12 फरवरी सहारनपुर जिले के सदर बाजार थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सदर बाजार थाना क्षेत्र के कोर्ट रोड स्थित रेस्टोरेंट ‘‘टेन 11’’ के एक कमरे में मंगलवार देर रात को गोली चलने की घटना हुई।

पुलिस अधीक्षक (शहर) व्योम बिंदल ने बताया कि रामपुर मनिहारन थाना क्षेत्र के मोहनपुर गढ़ा निवासी ओवैस अपने एक दोस्त के साथ रेस्टोरेंट में थे, तभी किसी ने उन्हें गोली मार दी। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

पुलिस मृतक के गांव पहुंची और उनके परिजनों से मिलकर मामले की जांच शुरू की। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक का बड़ा भाई समाजवादी पार्टी (सपा) की उत्तर प्रदेश इकाई का स्थानीय नेता बताया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गोली लगने की जांच जारी है और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2025 02:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).