देश की खबरें | हाथरस में गोवंश के हमले से एक व्यक्ति तालाब में गिरा, डूबने के कारण मौत

हाथरस (उप्र), 29 जून हाथरस जिले के मुरसान कोतवाली थाना क्षेत्र के नगला अनी गांव में रविवार सुबह गोवंश के हमले के कारण तालाब में गिरे व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नगला अनी गांव निवासी संतोष कुमार (55) के रूप में हुई।

उसने बताया कि घटना सुबह उस समय की है जब वह तालाब के पास अपनी गाय को लाने गए थे तभी एक गोवंश ने उन पर हमला कर दिया जिससे वह कीचड़ भरे तालाब में गिर गए।

पुलिस ने बताया कि संतोष उसमें फंसकर डूबने लगे। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे।

इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। दो घंटे की मशक्कत के बाद कुमार का शव बरामद किया गया।

थाना प्रभारी ममता सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)