देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पत्नी और दो बेटियों की हत्या करने के बाद एक व्यक्ति ने खुदकुशी कर ली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक व्यक्ति ने सोमवार को अपनी पत्नी और दो बेटियों की कथित तौर पर हत्या करने के बाद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्नाव (उप्र), 12 मई उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक व्यक्ति ने सोमवार को अपनी पत्नी और दो बेटियों की कथित तौर पर हत्या करने के बाद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि घटना अचलगंज थाना क्षेत्र के साहब खेड़ा गांव की है। उन्होंने बताया कि सुबह सात बजे सूचना मिली कि गांव के निवासी अमित (35) ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
उन्होंने बताया कि जब पुलिस वहां पहुंची तो पाया कि एक कमरे में अमित की पत्नी गीता (30) और उसकी दो बेटियां भी मृत पड़ी थीं। बेटियों की उम्र 10 से छह वर्ष के बीच है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘मृतकों के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि अमित ने गीता और दोनों बेटियों की हत्या कर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।’’
मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि अमित पिछले कुछ दिन से मानसिक रूप से परेशान था।
उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2025 12:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

