देश की खबरें | राजस्थान में बाइक-ट्रक की टक्कर के बाद आग लगने से व्यक्ति जिंदा जला, पत्नी की हालत गंभीर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दुर्घटना मंगलवार दोपहर राजस्थान-मध्य प्रदेश सीमा के पास हुई, जब पति-पत्नी झालावाड़ जिला अस्पताल जा रहे थे।
दुर्घटना मंगलवार दोपहर राजस्थान-मध्य प्रदेश सीमा के पास हुई, जब पति-पत्नी झालावाड़ जिला अस्पताल जा रहे थे।
रायपुर थाने के सहायक उपनिरीक्षक बालचंद ने बताया कि दुर्घटना के बाद भेरूलाल मेघवाल (22) ट्रक के नीचे आ गया, जबकि उसकी पत्नी आशाबाई (20) हवा में उछलकर दूर जा गिरी।
उन्होंने कहा कि ट्रक और बाइक दोनों में आग लग गई, जिसके बाद राहगीर मदद के लिए दौड़े, लेकिन आग ने कुछ ही सेकंड में ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया और मेघवाल जिंदा जल गया।
अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक भी मामूली रूप से झुलस गया और दुर्घटना के बाद फरार गया, लेकिन मंगलवार शाम को उसे हिरासत में ले लिया गया।
अधिकारी ने बताया कि गर्भवती आशाबाई दुर्घटना में करीब 40-50 प्रतिशत झुलस गई और उसका झालावाड़ के एक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। एएसआई ने बताया कि मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2025 07:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

