एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बेंगलुरु में 384 करोड़ रुपये के क्रिप्टो धोखाधड़ी मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के बेंगलुरु में 384 करोड़ रुपये की कथित साइबर धोखाधड़ी के सिलसिले में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बेंगलुरु में 384 करोड़ रुपये के क्रिप्टो धोखाधड़ी मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

बेंगलुरु, 30 जुलाई कर्नाटक के बेंगलुरु में 384 करोड़ रुपये की कथित साइबर धोखाधड़ी के सिलसिले में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

आरोपी ने क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग मंच के जरिए धोखाधड़ी को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, नेब्लियो टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के उपाध्यक्ष (सार्वजनिक नीति और सरकारी मामले) हरदीप सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि एक अज्ञात व्यक्ति ने 19 जुलाई को कंपनी के क्रिप्टो वॉलेट को हैक कर लिया और 4.4 करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 384 करोड़ रुपये) मूल्य की क्रिप्टोकरेंसी को एक अज्ञात वॉलेट में स्थानांतरित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद इन संपत्तियों को छह अन्य अज्ञात वॉलेट में स्थानांतरित कर दिया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कंपनी के कर्मचारी राहुल अग्रवाल के रूप में हुई है और उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है।

प्राथमिकी में सिंह ने कहा कि कंपनी की आंतरिक जांच से पता चला कि अग्रवाल के लैपटॉप के साथ छेड़छाड़ की गई थी।

पूछताछ के दौरान अग्रवाल ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि वह पिछले एक साल से अंशकालिक नौकरी कर रहा था, जिससे उसने लगभग 15 लाख रुपये कमाए थे।

सिंह ने शिकायत में आरोप लगाया, ‘‘संदेह है कि उन्होंने (अग्रवाल ने) अज्ञात आरोपियों के साथ मिलकर हैकिंग को अंजाम दिया होगा।’’

शिकायत के आधार पर 22 जुलाई को व्हाइटफील्ड सीईएन पुलिस थाने में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2025 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).