देश की खबरें | ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म पर कार चलाने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म पर कार चलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
ग्वालियर, 10 जुलाई पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म पर कार चलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात को जब यह घटना हुई, तब आरोपी नितिन राठौर नशे में था।
घटना का एक वीडियो वायरल हो गया।
अधिकारी ने बताया कि जब लखनऊ-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस प्लेटफ़ॉर्म नंबर एक पर खड़ी थी, तभी अचानक एक कार आकर ट्रेन के बगल में रुक गई।
यह दृश्य देखकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने तुरंत चालक को हिरासत में ले लिया और गाड़ी को वहां से हटा दिया।
आरपीएफ थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने कहा, "युवक नशे की हालत में था... उसे तुरंत रोका गया और उसकी कार ज़ब्त कर ली गई। बाद में उसे ज़मानत पर रिहा कर दिया गया। उसके खिलाफ रेलवे अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2025 11:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

