एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | शराब के नशे में झगड़े के बाद दोस्त की हत्या की कोशिश करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में शराब के नशे में हुए झगड़े के दौरान अपने दोस्त की हत्या की कोशिश करने के आरोप में 22 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | शराब के नशे में झगड़े के बाद दोस्त की हत्या की कोशिश करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार: पुलिस

नयी दिल्ली, 13 जुलाई दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में शराब के नशे में हुए झगड़े के दौरान अपने दोस्त की हत्या की कोशिश करने के आरोप में 22 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान राजस्थान के जयपुर निवासी राम अवतार के रूप में हुई है, जो वर्तमान में मदनपुर खादर में रहकर मजदूरी करता है। अधिकारी ने बताया कि उसका आपराधिक इतिहास रहा है और वह हत्या के एक मामले में संलिप्त रहा है।

पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई को शाम 6.23 बजे पीसीआर कॉल आई थी कि मदनपुर खादर के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है।

पुलिस के अनुसार, सोनू कोहली को एक निजी अस्पताल ले जाया गया और उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। पुलिस के अनुसार, चूंकि वह बयान देने में असमर्थ था, इसलिए कालिंदी कुंज थाने में हत्या के प्रयास का एक मामला दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया, "एक टीम गठित की गई जिसने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में घटना से कुछ देर पहले सोनू, राम अवतार के साथ दिखायी दिया।"

उन्होंने बताया कि जांच से पता चला है कि दोनों मौके पर शराब पी रहे थे, तभी राम अवतार द्वारा सोनू को उधार दिए गए पैसों को लेकर बहस छिड़ गई।

उन्होंने कहा, "गुस्से में आकर राम अवतार ने ईंट उठाकर सोनू के सिर पर दो बार वार किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।"

पुलिस ने बताया कि आरोपी को शनिवार को दिल्ली के जैतपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2025 07:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).