एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू में 70 लाख रुपये की हेरोइन के साथ व्यक्ति और उसकी बहन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू शहर के बाहरी इलाके में भाई-बहन के पास से बृहस्पतिवार को 70 लाख रुपये मूल्य की 550 ग्राम हेरोइन मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जम्मू में 70 लाख रुपये की हेरोइन के साथ व्यक्ति और उसकी बहन गिरफ्तार

जम्मू, 10 जुलाई जम्मू शहर के बाहरी इलाके में भाई-बहन के पास से बृहस्पतिवार को 70 लाख रुपये मूल्य की 550 ग्राम हेरोइन मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान आर एस पुरा के टांडा गांव निवासी गुरजीत सिंह और उसकी बहन नवनीत कौर के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि मीरान साहिब इलाके में बलोल जांच चौकी पर नियमित जांच के दौरान पुलिस ने स्कूटी सवार दो लोगों को रोका और उनके पास से 550 ग्राम हेरोइन बरामद की। उनकी स्कूटी जब्त कर ली गई।

बरामद प्रतिबंधित पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 70 लाख रुपये आंकी गई है। उन्होंने बताया कि मीरान साहिब थाने में भाई-बहन के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों की मां को जून में पंजाब पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ व्यापार से होने वाली आय का पता लगाने के लिए वित्तीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2025 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).