देश की खबरें | मुंबई के एक इमारत का एक हिस्सा ढहा, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके में बृहस्पतिवार को एक पुरानी छह मंजिला इमारत के एक कोने का हिस्सा ढह गया और इसके मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।
मुंबई, 16 जुलाई दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके में बृहस्पतिवार को एक पुरानी छह मंजिला इमारत के एक कोने का हिस्सा ढह गया और इसके मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | मुंबई: लॉकडाउन की वजह से स्कूल से निकाले जानें के बाद फुटबॉल ट्रेनिंग टीचर बेच रहा है सब्जियां.
उन्होंने कहा कि इमारत के बचे हुए हिस्से में भी कई लोग फंसे हैं क्योंकि सीढ़ियों से प्रवेश करने का रास्ता बंद हो चुका है।
उन्होंने कहा कि फंसे हुए लोगों को बाहर से सीढ़ी लगाकर बचाया जा रहा है। शहर में पिछले दो दिन से भारी बारिश हो रही है।
मिंट रोड पर स्थित भूतल समेत पांच मंजिला ‘भानुशाली बिल्डिंग’ का लगभग एक तिहाई हिस्सा शाम पौने पांच बजे के आसपास ढह गया।
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि मलबे से दो लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने कहा कि दमकल की आठ गाड़ियां, दो बचाव वाहन और एम्बुलेंस को घटना स्थल पर भेजा गया है और राहत और बचाव कार्य जारी है।
मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने भी दुर्घटनास्थल का दौरा किया।
बीएमसी के सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (म्हाडा) ने मरम्मत के लिए इमारत को आंशिक तौर पर खाली करा दिया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2020 07:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

