एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास रविवार को थल सेना के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार

जम्मू, 21 अगस्त जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास रविवार को थल सेना के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राजौरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहम्मद असलम ने बताया कि नौशेरा सेक्टर के सहर मकरी क्षेत्र में नियंत्रण रेखा की पहरेदारी कर रहे सेना के जवानों को किसी घुसपैठिये की संदिग्ध गतिविधि नजर आयी और उन्होंने उसे ललकारा, तब वह भागने लगा।

असलम ने कहा, ‘‘इस पर घुसपैठिये पर गोली चलाई गयी,जिसमें वह घायल हो गया और उसे पकड़ा लिया गया। उसका स्थानीय सैन्य अस्पताल में उपचार कराया गया और अब उसे राजौरी में सेना के अस्पताल ले जाया गया है।’’

उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच एवं घुसपैठिये से पूछताछ बाद में की जाएगी।

हालांकि, आधिकारिक सूत्रों ने घुसपैठिये की पहचान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर निवासी 32 वर्षीय तबरीक हुसैन के रूप में की है।

सूत्रों के मुताबकि, हुसैन के पास से कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है और वह नियंत्रण रेखा पार करने का प्रयास क्यों कर रहा था, पूछताछ के बाद ही इसका पता चल पाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2022 06:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).