एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण का एक नया मामला सामने आया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में एक और व्यक्ति को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 16,830 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण का एक नया मामला सामने आया

ईटानगर, सात फरवरी अरुणाचल प्रदेश में एक और व्यक्ति को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 16,830 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. लोबसांग जम्पा ने बताया कि नया मामला लोहित जिले में सामने आया है, जिसका रैपिड एंटीजन जांच के माध्यम से पता चला।

शनिवार को इस बीमारी से दो और लोग ठीक हो गए, जिससे पूर्वोत्तर राज्य में ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 16,767 हो गई।

राज्य में कोरोना वायरस रोगियों के ठीक होने की दर 99.62 प्रतिशत है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी (एसआईओ) डिमोंग पाडुंग ने बताया कि अब तक 19,142 स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 टीके लगाए गए हैं। शनिवार को 483 लोगों को टीका लगाया गया।

टीकाकरण के बाद प्रतिकूल प्रभाव के सात मामले सामने आए हैं।

अरुणाचल प्रदेश में अब सात मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 56 लोगों की इस बीमारी के कारण मौत हो चुकी है।

राज्य में कोविड-19 के लिए अब तक 3,95,795 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2021 01:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).