एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में संक्रमण का एक नया मामला, कुल मामले 16,839 हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण का एक नया मामला सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 16,839 हो गए।

देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में संक्रमण का एक नया मामला, कुल मामले 16,839 हुए

ईटानगर, छह मार्च अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण का एक नया मामला सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 16,839 हो गए।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राज्य निगरानी अधिकारी डॉ लोबसांग जाम्पा ने बताया कि संक्रमण का नया मामला कैपिटल कॉम्पलेक्स क्षेत्र से सामने आया है और उसमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं थे।

राज्य में फिलहाल तीन मरीज उपचाराधीन हैं, वहीं 16,780 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। संक्रमण से 56 लोगों की मौत हो चुकी है।

जाम्पा ने बताया कि राज्य में संक्रमण से ठीक होने की दर 99.64 प्रतिशत है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी (एसआईओ) दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अब तक 41,708 स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मचारियों को कोविड-19 के टीका दिए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2021 11:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).