एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | प्रतापगढ़ के मंदिर में हिंदू बनकर युवती से शादी कर रहा मुस्लिम युवक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी-पूर्वी) शैलेन्द्र लाल ने शनिवार शाम बताया कि मंदिर के पुजारी के हस्तक्षेप पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

देश की खबरें | प्रतापगढ़ के मंदिर में हिंदू बनकर युवती से शादी कर रहा मुस्लिम युवक गिरफ्तार

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी-पूर्वी) शैलेन्द्र लाल ने शनिवार शाम बताया कि मंदिर के पुजारी के हस्तक्षेप पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि बेल्हा माई मंदिर के मुख्य पुजारी मंगला प्रसाद को युवक और युवती को शादी करते देखकर संदेह हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुजारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि शनिवार को एक युवक एवं युवती मंदिर में एक दूसरे के गले में माला डाल कर शादी कर रहे थे, शक होने पर पूछने पर लड़की ने अपना नाम शालिनी प्रजापति और युवक ने अपना नाम राजीव निवासी बताया लेकिन अब भी उनके मन में कुछ संदेह था।

एएसपी ने बताया कि पुलिस ने पहुंच कर युवक से उसका आधार कार्ड मांगा तो उसने अपना नाम मतलूब आलम बताया।

लाल के मुताबिक जब युबती से पूछा गया तो उसने बताया, ‘‘ मेरा जबरन धर्म परिवर्तन कराने के उद्देश्य से यह युवक मंदिर में शादी कर रहा है।’’

एएसपी का कहना था कि कथित तौर पर युवक उसे अपने प्यार के जाल में फंसा कर धर्म परिवर्तन के लिए उस पर दबाव बना रहा था और इसके लिए ही वह पहले मंदिर में शादी करने गया।

इस मामले की भनक लगते ही हिन्दू संगठन के लोग भी वहां पहुंच कर हंगामा करने लगे।

लाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी मतलूब को गिरफ्तार कर उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम और महिला का अपहरण कर शादी के लिए मजबूर करने संबंधी सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2025 11:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).