एजेंसी न्यूज

Bihar: बिहार में एक नाबालिग लड़की ने पिता, चाचा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया

बिहार के समस्तीपुर जिले में एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक दंपती को गिरफ्तार किया है. इस वीडियो में उनकी नाबालिग बेटी ने उनपर यौन शोषण करने और अवैध शराब के धंधे में शामिल होने का आरोप लगाया गया है.

Bihar: बिहार में एक नाबालिग लड़की ने पिता, चाचा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

समस्तीपुर, 4 जुलाई : बिहार के समस्तीपुर जिले में एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक दंपती को गिरफ्तार किया है. इस वीडियो में उनकी नाबालिग बेटी ने उनपर यौन शोषण करने और अवैध शराब के धंधे में शामिल होने का आरोप लगाया गया है.

रोसरा के उप संभागीय पुलिस अधिकारी शहरयार खान के अनुसार, वीडियो का स्वत: संज्ञान लेते हुए एक प्राथमिकी दर्ज की गई है. लड़की ने वीडियो में कहा है कि वह इस समय अपने नाना-नानी के यहां दरभंगा में है. उसने अपने पिता और एक चाचा पर बलात्कार का आरोप लगाया है. यह भी पढ़ें: Maharashtra: एकनाथ शिंदे होंगे शिवसेना विधायक दल के नेता, भरत गोगावले बनें मुख्य सचेतक, अजय चौधरी की नियुक्ति खारिज

लड़की ने आरोप लगाया है कि उसके माता-पिता शराब के व्यापार में शामिल थे और वे उसे अपने ग्राहकों के सामने उसे पेश करते थे. खान ने कहा कि मामले की जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2022 08:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).