देश की खबरें | हिसार में एक व्यक्ति ने पत्नी और उसके दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में हिसार जिले के कृष्णा नगर इलाके में रविवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके दो भाइयों की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हिसार, 11 जून हरियाणा में हिसार जिले के कृष्णा नगर इलाके में रविवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके दो भाइयों की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, पीड़ितों की पहचान सुमन और उसके दो भाई मंजीत सिंह और मुकेश कुमार के रूप में हुई है, जो दंपति के बीच लड़ाई में हस्तक्षेप करने के लिए पास के धनाना गांव से आए थे।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) गंगा राम पुनिया ने बताया कि राकेश का अपनी पत्नी सुमन से पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था और रविवार को उसने अपने दोनों भाइयों को घर बुलाया।

एसपी ने बताया कि राकेश ने कथित तौर पर कहासुनी के दौरान उन्हें गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।

तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को मौके से गोलियों के कुछ खोखे मिले हैं।

पुनिया ने कहा कि फॉरेंसिक टीम मौके से सबूत एकत्र कर रही है और राकेश को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज