एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त की गोली मारकर हत्या की

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

Uttar Pradesh: प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त की गोली मारकर हत्या की
यूपी पुलिस (Photo Credits: Twitter)

मुजफ्फरनगर, 5 नवंबर : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर जिले में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घटना जानसठ पुलिस थाना क्षेत्र के तलड़ा गांव में बृहस्पतिवार की शाम को हुई.

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान मोहित कुमार सैनी (24) के रूप में की गई है. सैनी के पिता की ओर दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपी सतीश पाल उनके घर आया और दिवाली के अवसर पर मिठाइयां बांटने के बहाने उनके बेटे को ले गया. यह भी पढ़ें : Bangladesh: ढाका में जूते की फैक्टरी में आग लगने से पांच की मौत

पुलिस ने बताया कि शिकायत के अनुसार, पाल सैनी को एक मैदान में लेकर गया और उसे गोली मार दी. पुलिस ने कहा कि पाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के मकसद का पता चल पाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2021 02:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).