Odisha: ओडिशा में एक व्यक्ति ने पत्नी को लाने में विफल रहने पर तांत्रिक को मार डाला
ओडिशा के जाजपुर जिले में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने वादे के अनुरूप उसकी पत्नी को वापस लाने में विफल रहने पर शुक्रवार को एक तांत्रिक की कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी.
जाजपुर (ओडिशा), 3 सितंबर : ओडिशा के जाजपुर जिले में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने वादे के अनुरूप उसकी पत्नी को वापस लाने में विफल रहने पर शुक्रवार को एक तांत्रिक की कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शांतनु बेहरा ने अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए तांत्रिक मनिया बाबर की मदद मांगी थी, क्योंकि रिश्ते में खटास आने के बाद वह पिछले कुछ महीनों से माता-पिता के घर में अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी.
पुलिस ने कहा कि सुकिंडा थाना क्षेत्र के बांधगांव निवासी बेहरा ने तांत्रिक को 5,000 रुपये का भुगतान किया था, जिसने उससे उसकी पत्नी को वापस लाने का वादा किया था. पुलिस के अनुसार 47 वर्षीय तांत्रिक बाबर जब दोपहर में बेहरा के घर आया तो उस समय उससे कहासुनी हो गई. यह भी पढ़ें : मुरुग मठ के मुख्य पुजारी के खिलाफ गैर जमानती वारंट, पी.साईनाथ ने पुरस्कार वापस किया
पुलिस के अनुसार आरोपी ने काम पूरा न करने पर तांत्रिक से अपने पैसे वापस करने की मांग की और गुस्से में आकर बेहरा ने बाबर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद उसने अपराध में प्रयुक्त हथियार के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2022 08:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

