एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुजरात में एक व्यक्ति, उसकी दो बेटियों और एक बेटे ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के बोटाड जिले में एक व्यक्ति, उसकी दो बेटियों और एक बेटे ने रविवार को कथित तौर पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | गुजरात में एक व्यक्ति, उसकी दो बेटियों और एक बेटे ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की

बोटाड, 31 दिसंबर गुजरात के बोटाड जिले में एक व्यक्ति, उसकी दो बेटियों और एक बेटे ने रविवार को कथित तौर पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रेलवे सुरक्षा बल के उपनिरीक्षक वी.एस. गोले ने बताया कि यह घटना शाम साढ़े छह बजे निंगाला और आलमपुर रेलवे स्टेशनों के बीच हुई।

उन्होंने कहा, "चारों ने भावनगर से गांधीधाम जाते समय एक यात्री ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। उस व्यक्ति, उसकी दो बेटियों और एक बेटे के शव पटरियों के किनारे पाए गए।"

पुलिस के अनुसार व्यक्ति की पहचान मंगाभाई विजुडा (42) के रूप में हुई है, जो एक रिश्तेदार के साथ झगड़े के बाद हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद जमानत पर बाहर था।

विजुड़ा की बेटियों की पहचान सोनम (17) और रेखा (21) तथा बेटे की जिग्नेश (19) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि वे जिले के गढ़डा तालुका के नाना सखपर गांव के रहने वाले थे।

अधिकारी ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इस बात की जांच की जा रही है कि आखिरकार उन्होंने यह चरम कदम क्यों उठाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2023 10:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).