खुद को विंग कमांडर बताकर एयरफोर्स स्टेशन में घुसा शख्स, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. खुद को भारतीय वायुसेना का विंग कमांडर बताकर दिल्ली छावनी क्षेत्र स्थित पालम वायुसेना स्टेशन में कथित तौर पर प्रवेश करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 23 फरवरी खुद को भारतीय वायुसेना का विंग कमांडर बताकर दिल्ली छावनी क्षेत्र स्थित पालम वायुसेना स्टेशन में कथित तौर पर प्रवेश करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया विनायक चड्ढा नाम का आरोपी अपने पिता का इलाज वायुसेना स्टेशन के डेंटल अस्पताल में कराना चाहता था।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) रोहित मीणा ने बताया कि पुलिस को घटना के बारे में सूचना बुधवार को दी गई।
उन्होंने बताया कि वह व्यक्ति खुद को विंग कमांडर बताकर थिमैया मार्ग स्थित वायुसेना के डेंटल अस्पताल में दाखिल हुआ।
पुलिस उपायुक्त के अनुसार पहचान के तौर पर उसने जाली दस्तावेज का इस्तेमाल किया और सुरक्षा के पहले घेरे को पार कर लिया लेकिन बाद में वायुसेना के सुरक्षा कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया तथा पुलिस को सौंप दिया गया।
मीणा ने बताया कि उसके पास से कई रक्षाकर्मियों के नाम पर जारी शराब के कार्ड और एक जाली पहचान पत्र बरामद किया गया गया है। रक्षाकर्मियों को छावनी क्षेत्रों में रियायती दरों पर शराब खरीदने के लिए कार्ड दिए जाते हैं।
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली छावनी पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 419 (प्रतिरूपण द्वारा धोखाधड़ी), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी), 471 (जाली दस्तावेज या इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड को असली के रूप में उपयोग करना) और 474 (यह जानते हुए कि यह जाली है और दस्तावेज को कब्जे में रखना) के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि जाली दस्तावेज कहां से मिले, इस बारे में जानकारी जुटाने के दौरान पुलिस ने सुल्तानपुरी से एक और व्यक्ति को पकड़ा है।
पुलिस ने बताया कि मामले में जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2024 05:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

