एजेंसी न्यूज

Maharashtra: महाराष्ट्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को 17 वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

Maharashtra: महाराष्ट्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

ठाणे (महाराष्ट्र), 12 नवंबर : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को 17 वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. कुलगांव थाने के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी को बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं तथा यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी गांव में किशोरी के पड़ोस में ही रहता था और विवाहित है.

अधिकारी ने बताया कि नौ नवंबर को किशोरी जब घर पर अकेली थी, तभी आरोपी उसके घर में घुस गया और उसके साथ बलात्कार किया. पीड़िता के शोर मचाने की कोशिश करने पर उसने मारपीट भी की और घटना की जानकारी किसी को भी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की उसे धमकी भी दी. यह भी पढ़ें : Sakinaka Rape Case: साकीनाका में महिला से दुष्कर्म और उसकी हत्या के आरोपी के खिलाफ आरोप तय किए गए

उन्होंने बताया कि पीड़िता ने अपनी मां को, शाम को काम से लौटने पर घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिवार के सदस्यों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2021 10:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).