एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नवी मुंबई महिला बैंककर्मी के साथ बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति धरा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नवी मुंबई में 41 वर्षीय एक बैंककर्मी पर कथित रूप से यौन हमला करने को लेकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | नवी मुंबई महिला बैंककर्मी के साथ बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति धरा गया

ठाणे (महाराष्ट्र), 15 सितंबर नवी मुंबई में 41 वर्षीय एक बैंककर्मी पर कथित रूप से यौन हमला करने को लेकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर पनवेल थाने में एक मामला दर्ज किया गया और आरोपी को भारतीय न्याय संहिता के संबंधित प्रावधानों के तहत शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि बैंक में चालक की नौकरी करने वाले आरोपी ने कुछ महीने पहले उक्त महिला बैंककर्मी से दोस्ती की तथा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

अधिकारी ने बताया कि उसने महिला की सहमति के बगैर इस यौन संबंध का कथित रूप से वीडियो बना लिया एवं फोटो खींच लिये तथा बाद में उसने उनका इस्तेमाल पीड़िता को धमकी देने के लिए किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने कथित रूप से इस रिकार्डिंग को पीड़िता के परिवार तथा बैंक में सहकर्मियों के साथ साझा करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण किया।

अधिकारी ने बताया कि जब महिला आरोपी की जोर-जबर्दस्ती का विरोध करने लगी तब वह उसे कथित रूप से गाली गलौच और उसके साथ मारपीट करता था।

अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2024 07:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).