Navi Mumbai: नवी मुंबई में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
महाराष्ट्र के नवी मुंबई टाउनशिप में पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
ठाणे, 28 अप्रैल : महाराष्ट्र के नवी मुंबई टाउनशिप में पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. आरोपी और पीड़िता उलवे इलाके में एक ही इमारत के रहते हैं. एनआरआई सागरी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि शनिवार की शाम जब पीड़िता आरोपी के घर खेलने के लिए गई थी तब उसने कथित तौर पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.
पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले भी बच्ची का यौन उत्पीड़न कर चुका है. अधिकारी ने बताया कि शनिवार को बच्ची ने इस संबंध में परिजनों को बताया. उन्होंने बताया कि माता-पिता की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह भी पढ़ें : राजस्थान में 18-19 वर्ष आयु वर्ग के करीब 60 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया
पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) समेत अन्य धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के प्रावधान में मामला दर्ज कर लिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2024 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

