देश की खबरें | पालघर जिले में कॉलेज छात्रा से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक कॉलेज छात्रा के साथ कथित रूप से बलात्कार के आरोप में 30 वर्षीय एक व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पालघर, 20 दिसंबर महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक कॉलेज छात्रा के साथ कथित रूप से बलात्कार के आरोप में 30 वर्षीय एक व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि यह हमला बृहस्पतिवार देर रात वाडा के एक जंगली इलाके में हुआ।
वाडा पुलिस थाने के निरीक्षक दत्ता किंद्रे ने बताया कि आरोपी पीड़िता को जानता था और उसने कथित तौर पर उसे अपनी मोटरसाइकिल पर घर छोड़ने की पेशकश की थी।
उन्होंने बताया कि आरोपी महिला को कथित तौर पर गरगांव गांव के पास जंगल में ले गया।
उन्होंने बताया कि आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की, धमकी दी और उसके साथ बलात्कार किया।
अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के संबंधित प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2024 07:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

