देश की खबरें | कोरोना वायरस से संक्रमित गुमशुदा पिता का पता लाने के लिये एक व्यक्ति ने अदालत का रुख किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चेन्नई में एक व्यक्ति ने एक महीने पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद एक सरकारी अस्पताल से लापता हुए अपने पिता का पता लगाने के लिये मद्रास उच्च न्यायालय का रुख किया है।

चेन्नई, 15 जुलाई चेन्नई में एक व्यक्ति ने एक महीने पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद एक सरकारी अस्पताल से लापता हुए अपने पिता का पता लगाने के लिये मद्रास उच्च न्यायालय का रुख किया है।

बुधवार को जब यह मामला सुनवाई के लिया लाया गया तो पुलिस ने दावा किया कि उन्हें शहर के निगम अधिकारियों से सहयोग नहीं मिल रहा है, जो उस बुजुर्ग व्यक्ति को पहले उनके घर से एक जांच केन्द्र और फिर अस्पताल ले गए थे।

यह भी पढ़े | सचिन पायलट के खेमे के दो विधायकों ने वीडियो जारी कर सीएम अशोक गहलोत को घेरा, कहा- बताएं कांग्रेस में शामिल होने के लिए कितने पैसे दिए थे.

न्यायमूर्ति एन किरुबाकरण की अध्यक्षता वाली पीठ ने पुलिस की इस टिप्पणी के मद्देनजर बंदी प्रत्यक्षीकरण की इस याचिका में ग्रेटर चेन्नई निगम के आयुक्त को प्रतिवादी पक्ष बनाया। इस याचिका में पुलिस को गुमशुदा या अवैध हिरासत में रखे गए लोगों को पेश करने का निर्देश देने की अपील की जाती है।

अदालत ने पुलिस को जांच तेज करने और 10 दिन के भीतर व्यक्ति का पता लगाने का आदेश देते हुए मामले की सुनवाई 24 जुलाई तक स्थगित कर दी।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल विधानसभा में कोरोना पॉजिटिव कर्मचारी को पाए जाने के बाद सभी विभाग 24 जुलाई तक बंद.

याचिकाकर्ता के अनुसार उसके पिता को 15 जून को कोविड-19 के इलाज के लिये जांच केन्द्र से राजीव गांधी सरकारी जनरल अस्पताल लाया गया था, जहां से वह लापता हो गए थे।

उन्होंने कहा कि निगम का एक स्वच्छता निरीक्षक उनके पिता को एक्कात्तुठांगल जांच केन्द्र ले गया था और बाद में उन्हें बताया गया कि उन्हें यहां किलपॉक मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है।

याचिकाकर्ता ने कहा कि कुछ दिन बाद उनके बेटे को पता चला कि उसके पिता को यहां भर्ती ही नहीं कराया गया।

उन्होंने कहा कि पूछताछ में पता चला कि उन्हें 15 जून को आरजीजीजीएच अस्पताल ले जाया गया था। तब से वह लापता हैं और उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\