Maharashtra: बढ़े हुए बिजली बिल पर कार्रवाई न होने से नाराज व्यक्ति ने महिला कर्मचारी की हत्या की
महाराष्ट्र के पुणे जिले में बुधवार को बिजली बिल के विवाद में 33 वर्षीय व्यक्ति ने एमएसईडीसीएल की एक महिला तकनीशियन की कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी.
पुणे, 25 अप्रैल : महाराष्ट्र के पुणे जिले में बुधवार को बिजली बिल के विवाद में 33 वर्षीय व्यक्ति ने एमएसईडीसीएल की एक महिला तकनीशियन की कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी.
सुपा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि अभिजीत पोटे नामक व्यक्ति ने आज सुबह बारामती तहसील के मोरगांव में महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के कार्यालय के अंदर रिंकू थिटे (26) पर कथित तौर पर हमला किया. यह भी पढ़ें : Mumbai Cylinder Blast: मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में हुआ सिलेंडर विस्फोट, दो घायल; मौके पर दमकल की गाड़ियां
पोटे ने पहले शिकायत की थी कि उन्हें 570 रुपये का बढ़ा हुआ बिल मिला, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. पोटे सुबह एमएसईडीसीएल कार्यालय गया और दस दिन की छुट्टी के बाद लौटीं रिंकू पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. अधिकारी ने कहा कि पोटे को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2024 08:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

