एजेंसी न्यूज

Madhya Pradesh: इंदौर में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने का आरोपी व्यक्ति गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के 25 वर्षीय एक युवक को सोशल मीडिया पर कथित तौर पर भड़काऊ संदेश पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.

Madhya Pradesh: इंदौर में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने का आरोपी व्यक्ति गिरफ्तार
गिरफ्तार (Photo Credits: Twitter)

महू, 20 मई: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के 25 वर्षीय एक युवक को सोशल मीडिया पर कथित तौर पर भड़काऊ संदेश पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया की निगरानी के दौरान पुलिस को एक इंस्टाग्राम पोस्ट मिली जिसमें '' 18 मई को राऊ में आतंक’’ लिखा था.  यह भी पढ़ें: Delhi: आईएएस अधिकारी से छेड़छाड़ के आरोप में आईआरएस अधिकारी गिरफ्तार

राऊ थाने के प्रभारी नरेंद्र सिंह रघुवंशी ने कहा कि यह संदेश बिलाल कुरैशी नाम के व्यक्ति ने पोस्ट किया था. उसने इसे अन्य सोशल मीडिया मंच पर भी साझा किया था. उन्होंने कहा कि कुरैशी को शुक्रवार रात हिरासत में ले लिया गया और उनका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया.

गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद की पिछले महीने हुई हत्या के बाद इस व्यक्ति ने एक और आपत्तिजनक पोस्ट साझा की थी। 15 अप्रैल को प्रयागराज में पुलिस और मीडिया की मौजूदगी में पूर्व सांसद अतीक और उनके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

उन्होंने कहा कि यह पाया गया कि व्यक्ति के सोशल मीडिया पोस्ट इंदौर पुलिस आयुक्त की ओर से सोशल मीडिया के उपयोग के संबंध में आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत जारी निर्देशों का उल्लंघन कर रहे थे.

रघुवंशी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ अपराध संहिता की धारा 188 (एक लोक सेवक द्वारा घोषित आदेश की अवज्ञा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

सं दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2023 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).