एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ठाणे में 'जिम ट्रेनर' के पास से प्रतिबंधित रासायनिक इंजेक्शनों का बड़ा जखीरा बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक 'जिम ट्रेनर' के पास से रक्तचाप बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले प्रतिबंधित रासायनिक इंजेक्शनों का बड़ा जखीरा जब्त किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ठाणे में 'जिम ट्रेनर' के पास से प्रतिबंधित रासायनिक इंजेक्शनों का बड़ा जखीरा बरामद

ठाणे, 31 जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक 'जिम ट्रेनर' के पास से रक्तचाप बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले प्रतिबंधित रासायनिक इंजेक्शनों का बड़ा जखीरा जब्त किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जिम ट्रेनर कथित तौर पर बिना चिकित्सक के पर्चे के इन्हें ‘बॉडी बिल्डरों’ को बेच रहा था।

उसने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के कर्मियों ने मंगलवार रात वागले एस्टेट क्षेत्र में 32 वर्षीय जिम ट्रेनर के परिसर में छापा मारा।

पुलिस ने बताया कि उसने 'मेफेन्टरमाइन सल्फेट इंजेक्शन' की 290 बोतलें ज़ब्त कीं।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सलील भोसले ने जानकारी दी कि यह 'शेड्यूल-एच' श्रेणी की दवा है, जिसे केवल पंजीकृत चिकित्सक के पर्चे पर ही बेचा जा सकता है।

'शेड्यूल एच' भारत में दवाओं की एक सूची है जिसे केवल चिकित्सक के पर्चे के साथ ही बेचा जा सकता है।

उन्होंने बताया कि जब्त किए गए रासायनिक इंजेक्शनों की कीमत 1,07,604 रुपये आंकी गई है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘यह दवा सामान्यतः रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए चिकित्सकीय पर्यवेक्षण में दी जाती है, लेकिन हाल के वर्षों में बॉडी बिल्डरों द्वारा इसे प्रदर्शन क्षमता बढ़ाने और उत्तेजना के लिए दुरुपयोग किया जाने लगा है। बिना निगरानी के इसका इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।’’

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दवा न केवल अवैध रूप से आयात की गई थी, बल्कि बिना किसी चिकित्सकीय निगरानी के बेची जा रही थी।

उन्होंने बताया कि जिम ट्रेनर को हिरासत में लिया गया और भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 के तहत (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कृत्यों से संबंधित है) और साथ ही औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2025 10:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).