देश की खबरें | बालासुब्रमण्यम को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके फार्म हाउस पर बड़ी संख्या में लोग हुए जमा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बड़ी संख्या में जानीमानी हस्तियों समेत आम लोग अपने चहेते प्रसिद्ध गायक एस पी बालासुब्रमण्यम को शनिवार को श्रद्धांजलि देने के लिए तमराइपक्कम स्थित उनके फार्म हाउस पहुंचे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई (तमिलनाडु), 26 सितंबर बड़ी संख्या में जानीमानी हस्तियों समेत आम लोग अपने चहेते प्रसिद्ध गायक एस पी बालासुब्रमण्यम को शनिवार को श्रद्धांजलि देने के लिए तमराइपक्कम स्थित उनके फार्म हाउस पहुंचे।

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के मद्देनजर लागू प्रतिबंधों के बावजूद बड़ी संख्या में लोग तड़के से ही एसपी बालासुब्रमण्यम के फार्म हाउस पहुंचने लगे और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए करीब 500 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया। इनमें से कई लोग काफी दूर से आए थे।

यह भी पढ़े | एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ज़ोनल कार्यालय पहुंची, ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ: 26 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

तमराइपक्कम यहां से करीब 45 किलोमीटर दूर है।

एसपीबी के नाम से मशहूर रहे बालासुब्रमण्यम को लोगों ने पंक्तियों में खड़े रहकर बारी-बारी से श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़े | संयुक्त राष्ट्र: भारत ने पाकिस्तान के PM इमरान खान के नरसंहार और आतंकवाद के भाषण पर दिखाया आईना, कहा- जम्मू-कश्मीर देश का अभिन्न और अविभाज्य अंग.

आंध्र प्रदेश के सिंचाई मंत्री अनिल कुमार यादव, तिरुवल्लूर के जिलाधिकारी मागेश्वरी रविकुमार, पुलिस अधीक्षक अरविंदन, फिल्म निर्देशक एवं एसपीबी के दोस्त भारतीराजा, संगीतकार देवी श्री प्रसाद, गायक मानो और हास्य कलाकार मायिलसामी उन हस्तियों में शामिल थे, जिन्होंने एसपीबी को अंतिम श्रद्धांजलि दी।

पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए अवरोधक लगाने और वीआईपी एवं आम लोगों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाने समेत व्यापक प्रबंध किए तथा वाहनों को तय स्थानों पर ही खड़े करने की अनुमति दी गई।

बालासुब्रमण्यम का अंतिम संस्कार फार्म हाउस के एक खुले हिस्से में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने बालासुब्रमण्यम को पुलिस सम्मान के साथ अंतिम विदाई दिए जाने की घोषणा की थी और पुलिस कर्मियों का एक दल दिवंगत गायक को सलामी देने के लिए तैयार है।

द्रमुक की युवा इकाई के प्रमुख उदयनिधि स्टालिन और अन्नाद्रमुक नेता डी जयकुमार समेत कई नेता शुक्रवार को उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।

बालासुब्रमण्यम का कोरोना वायरस संक्रमण के कारण शुक्रवार को निधन हो गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\