देश की खबरें | असम के कार्बी आंगलोंग में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के कार्बी आंगलोंग जिले से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दिफू, 22 अक्टूबर असम के कार्बी आंगलोंग जिले से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक संजीव सैकिया ने बताया कि हथियार और गोला बारूद दिफू-धनसिरी रोड के पास एक जंगल में शिविर के अंदर छिपाया गया था।

उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बरामदगी की गई।

सैकिया ने बताया कि बरामद किए गए सामान में दो ग्रेनेड, 69 गोला-बारूद और एके-47 राइफल की एक मैगजीन, 12 एसएलआर और दो पिस्तौल मैगजीन शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि गोला-बारूद को लगभग चार महीने पहले उग्रवादी संगठन दिमासा नेशनल लिबरेशन ट्राइबल (डीएनएलटी) ने छिपाया था।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now