देश की खबरें | जयपुर में एक बच्ची की गला रेत कर हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर के आमेर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक नौ वर्षीय बच्ची की गला रेत कर हत्या कर दी गई। बच्ची का शव घर से कुछ दूरी पर नग्न अवस्था में मिला है।
जयपुर, चार जून जयपुर के आमेर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक नौ वर्षीय बच्ची की गला रेत कर हत्या कर दी गई। बच्ची का शव घर से कुछ दूरी पर नग्न अवस्था में मिला है।
थानाधिकारी शिव नारायण यादव ने बताया कि आमेर के सागर रोड पर किराये के मकान में रह रहे बच्ची के माता पिता के अनुसार दो घंटे पहले घर से लापता हुई नौ वर्षीय बच्ची का शव घर के पास नग्न अवस्था में पाया गया।
उन्होंने बताया कि बच्ची के गले को धारदार हथियार से काटा गया है।
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये सवाई मान सिंह चिकित्सालय भेजा गया है। बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही हो सकेगी।
यादव ने बताया कि इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ लोगो से संदिग्धों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2022 09:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

