देश की खबरें | अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर एक युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वोत्तर दिल्ली में बृहस्पतिवार को अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर पंजाब की एक युवती ने 40 फुट ऊंचे प्लेटफार्म से नीचे कूदकर अपनी जान देने का प्रयास किया किंतु सीआईएसएफ जवानों एवं अन्य ने उसे बचा लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 14 अप्रैल पूर्वोत्तर दिल्ली में बृहस्पतिवार को अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर पंजाब की एक युवती ने 40 फुट ऊंचे प्लेटफार्म से नीचे कूदकर अपनी जान देने का प्रयास किया किंतु सीआईएसएफ जवानों एवं अन्य ने उसे बचा लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मेट्रो स्टेशन पर सुबह करीब साढ़े सात बजे जब यात्रियों ने इस महिला को प्लेटफार्म नंबर दो के किनारे पर खड़ा देखा तब उन्होंने सीआईएसएफ को सूचित किया और सीआईएसएफ के जवान वहां पहुंचे और वे महिला को यह घातक कदम नहीं उठाने के लिए मनाने लगे।
उन्होंने बताया कि इसी बीच एक टीम नीचे गयी ताकि उसे सुरक्षित करने के लिए प्रबंध किया जा सके। उनके अनुसार उसी समय वह युवती नीचे कूद गयी और नीचे मौजूद सीआईएसएफ एवं अन्य ने कंबल फैलाकर उसे बचा लिया।
केंद्रीय औद्योगिक रिजर्व बल (सीआईएसएफ) के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ ऊंचाई से गिरने की गंभीरता के कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी लेकिन उसकी जान बच गयी। उसे तत्काल समीप के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।’’
सीआईएसएफ अधिकारियों ने बताया कि 20-22 साल की यह युवती पंजाब की है और ऐसी अपुष्ट खबर है कि कि वह न तो बोल सकती है और न ही सुन सकती है।
इस बीच इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आ गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2022 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

