देश की खबरें | उच्च स्तरीय बैठक में उभरती सुरक्षा चुनौतियों के समाधान के लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी : शाह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि शुक्रवार को यहां शुरू हुए उच्च स्तरीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में, उभरती राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों के समाधान के लिए एक रूपरेखा तैयार की जाएगी।
नयी दिल्ली, 13 सितंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि शुक्रवार को यहां शुरू हुए उच्च स्तरीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में, उभरती राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों के समाधान के लिए एक रूपरेखा तैयार की जाएगी।
शाह ने सातवें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीतियां सम्मेलन-2024 के उद्घाटन के दौरान यह कहा।
उन्होंने कहा, ‘‘इस दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा की उभरती चुनौतियों के समाधान के लिए राज्यों, केन्द्रशासित प्रदेशों, केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और केन्द्रीय पुलिस संगठनों के शीर्ष नेतृत्व के साथ एक रूपरेखा तैयार की जाएगी।’’
गृह मंत्री ने सम्मेलन में, पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक सम्मेलन की सिफारिशों के डैशबोर्ड की भी शुरूआत की। इस डैशबोर्ड को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) द्वारा विकसित किया गया है।
जनवरी 2024 में आयोजित पिछले पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) सम्मेलन की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की थी।
इससे पहले, गृह मंत्री ने शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित कर आसूचना ब्यूरो (आईबी) के उन सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।
सम्मेलन में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और बंडी संजय कुमार, केन्द्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, अतिरिक्त/उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार तथा केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों एवं केन्द्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुख भी भाग ले रहे हैं।
राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पुलिस महानिदेशकों, युवा पुलिस अधिकारियों और विशेष क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों ने डिजिटल माध्यम से सम्मेलन में भाग लिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2024 10:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

