एजेंसी न्यूज

Fire Breakout in Kolkata: कोलकाता की पांच मंजिला इमारत में लगी आग, 12 वर्षीय बच्चे सहित दो लोगों की मौत

कोलकाता के गणेश चंद्र एवेन्यू में शुक्रवार रात पांच मंजिला एक आवासीय इमारत में लगी आग की चपेट में आने से 12 वर्षीय एक लड़के सहित दो लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने कहा कि इमारत के अंदर फंसे लोगों को बचाने और आग बुझाने के लिए कम से कम 25 दमकल गाड़ियां और एक हाइड्रोलिक सीढ़ी लगाई गई.

Fire Breakout in Kolkata: कोलकाता की पांच मंजिला इमारत में लगी आग, 12 वर्षीय बच्चे सहित दो लोगों की मौत
आग/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

कोलकाता, 17 अक्टूबर: कोलकाता के गणेश चंद्र एवेन्यू (Ganesh Chandra Avenue) में शुक्रवार रात पांच मंजिला एक आवासीय इमारत में लगी आग की चपेट में आने से 12 वर्षीय एक लड़के सहित दो लोगों की मौत हो गई. पश्चिम बंगाल के अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस ने बताया कि इमारत से सभी लोगों को निकाल लिया गया है और अब स्थिति नियंत्रण में है. अधिकारियों के मुताबिक इस घटना में 12 वर्षीय एक बच्चे और एक बुजुर्ग महिला की मौत हुई है.

इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "लड़के ने डर की वजह से इमारत की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी. उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने कुछ मिनटों के बाद दम तोड़ दिया. एक महिला का शव इमारत के बाथरूम से मिला है. इमारत में रहने वाले दो लोग भी घायल हुए हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है." अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के उत्तरी हिस्से में स्थित इमारत की पहली मंजिल पर आग लग गई जो ऊपरी मंजिल की ओर भी फैल गयी.

यह भी पढ़ें:उत्तर प्रदेश: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल लखनऊ में और CM योगी बलरामपुर में करेंगे ‘मिशन शक्ति’ का आगाज, महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने का दिया जाएगा प्रशिक्षण; सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति फैलाई जाएगी जागरूकता

बोस ने संवाददाताओं से कहा, "सभी लोगों को बचा लिया गया है. आग नियंत्रण में है. अब उसे ठंडा करने काम किया जा रहा है." अधिकारियों ने कहा कि इमारत के अंदर फंसे लोगों को बचाने और आग बुझाने के लिए कम से कम 25 दमकल गाड़ियां और एक हाइड्रोलिक सीढ़ी लगाई गई.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2020 02:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).