एजेंसी न्यूज

Hamirpur Road Accident: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में दो ट्रक की भिड़ंत के बाद लगी आग, तीन लोग जिंदा जले

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में दो ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत के बाद आग लगने से तीन लोग जिंदा जल गए और इतने ही लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

Hamirpur Road Accident: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में दो ट्रक की भिड़ंत के बाद लगी आग, तीन लोग जिंदा जले
(Photo Credits ANI)

हमीरपुर (उप्र), 4 फरवरी : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में दो ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत के बाद आग लगने से तीन लोग जिंदा जल गए और इतने ही लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार रात कानपुर-सागर राजमार्ग पर छिरका गांव के निकट हुई जब कबरई से गिट्टी लेकर जा रहा एक ट्रक, सामने से आ रहे अन्य ट्रक से टकरा गया. पुलिस क्षेत्राधिकारी विनीता पहल ने बताया कि टक्कर के कारण दोनों ट्रक में आग लग गई जिससे तीन लोग जिंदा जल गए. यह भी पढ़ें : प्रीमियम स्मार्टफोन का बाजार 36 फीसदी बढ़ा, किफायती 5जी स्मार्टफोन की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत रही

तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान पंकज गौतम (30), कपिल (24) और कुंवर राजपूत (22) के रूप में हुई है. घटना के बाद राजमार्ग पर 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2025 02:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).