विदेश की खबरें | रूस की राजधानी मास्को में एक व्यावसायिक केंद्र में लगी आग
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद एक शीर्ष अधिकारी समेत कम से कम चार घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।
उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद एक शीर्ष अधिकारी समेत कम से कम चार घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि मास्को के पश्चिमी इलाके में लगी आग को बुझाने के लिए 180 अग्निशमन कर्मी, कई वाहन और तीन हेलीकॉप्टर भेजे गये हैं।
रूस के आपातकालीन मामलों के मंत्रालय की मास्को शाखा के प्रमुख सर्जेई झेलतोव आग बुझाने के निर्देश दे रहे थे कि तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा।
एक अग्निशमन कर्मी और इमारत के भीतर मौजूद लोग घायल हुए हैं। रूस के आपातकालीन मामलों के मंत्री एलेग्जेंडर कुरेनकोव ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयासों का जायजा लिया।
कुरेनकोव ने संवाददाताओं को बताया कि आग लगने से किसी की मौत नहीं हुई और अग्निशमनकर्मियों ने पूरी इमारत का मुआयना किया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अंदर कोई फंसा न हो।
अधिकारियों ने आग लगने के कारण का खुलासा नहीं किया है। रूस के समाचार चैनलों की खबरों के अनुसार शार्ट सर्किट आग लगने का कारण हो सकता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)