देश की खबरें | नाबालिग बेटी का यौन उत्पीड़न करने वाले पिता को उम्र कैद, चुप रहने पर मां को भी ताउम्र जेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यहां की एक अदालत ने नाबालिग बेटी का बार-बार यौन शोषण करने के दोषी पिता को शुक्रवार को उम्र कैद की सजा सुनाई। वहीं इस घटना पर चुप रहने वाली मां को भी अदालत ने ताउम्र जेल में रहने की सजा सुनाई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोयंबटूर, 16 अक्टूबर यहां की एक अदालत ने नाबालिग बेटी का बार-बार यौन शोषण करने के दोषी पिता को शुक्रवार को उम्र कैद की सजा सुनाई। वहीं इस घटना पर चुप रहने वाली मां को भी अदालत ने ताउम्र जेल में रहने की सजा सुनाई है।

पॉक्सो न्यायाधीश जे राधिका ने फैसला सुनाते हुए पीड़िता के माता-पिता पर एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

यह भी पढ़े | दूरदर्शन पर देखें अयोध्‍या की ‘राम लीला’ का सीधा प्रसारण.

न्यायाधीश ने राज्य सरकार को भी पीड़िता को पांच रुपये की सहायता देने का निर्देश दिया है।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक जिले के अनामलाई में नारियल के बागान में काम करने वाले 46 वर्षीय दोषी ने अपनी 14 वर्षीय बेटी का कई बार यौन शोषण किया।

यह भी पढ़े | ISRO Competition: इसरो प्रतियोगिता के टॉपरों से मिले डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, बोले- दिल्ली को अपने बच्चों पर गर्व.

अभियोजक के मुताबिक बेटी ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी, इसके बावजूद वह चुप रही और पिता द्वारा यौन उत्पीड़न जारी रहा।

इसके बाद लड़की ने पूरी घटना की जानकारी स्कूल में साथ पढ़ने वाली सहेलियों को दी जिससे बात शिक्षक तक बात पहुंची। शिक्षक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर दंपती को 20 जून 2019 को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, बाद में वे जमानत पर रिहा हो गए।

इस मामले की सुनवाई यहां बच्चों का यौन अपराध से संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत मामलों की सुनवाई कर रही अदालत में हुई।

धीरज वैभव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\