एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा में प्रशंसक ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन के मौके पर चॉकलेट से पटनायक की मूर्ति बनायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के 75वें जन्मदिन के मौके पर शनिवार को जहां देश भर से उन्हें शुभकामनाएं दी गईं, वहीं उनके एक प्रशंसक ने बीजू जनता दल अध्यक्ष पटनायक की 72 किलोग्राम वजनी चॉकलेट की मूर्ति बनायी।

देश की खबरें | ओडिशा में प्रशंसक ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन के मौके पर चॉकलेट से पटनायक की मूर्ति बनायी

भुवनेश्वर, 16 अक्टूबर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के 75वें जन्मदिन के मौके पर शनिवार को जहां देश भर से उन्हें शुभकामनाएं दी गईं, वहीं उनके एक प्रशंसक ने बीजू जनता दल अध्यक्ष पटनायक की 72 किलोग्राम वजनी चॉकलेट की मूर्ति बनायी।

खुर्दा जिले के बेगुनिया निवासी 32 वर्षीय बेकर राकेश कुमार साहू ने 72 किलोग्राम चॉकलेट से पटनायक की मूर्ति बनायी, जिसका अनावरण राज्य के खेल मंत्री टी के बेहरा ने भुवनेश्वर के कलिंग हॉकी स्टेडियम में किया।

पटनायक ने शुक्रवार को कहा था कि कोविड-19 महामारी से प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करते हुए वह इस साल अपना जन्मदिन बेहद सादगी से मनाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कई केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत प्रमुख हस्तियों ने शनिवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को उनके 75वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

बीजू जनता दल के प्रमुख पटनायक 2000 से ही पूर्वी राज्य ओडिशा के मुख्यमंत्री हैं और वह लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले मुख्यमंत्रियों में से एक हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ नवीन पटनायक जी जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि वह लोगों की सेवा के लिए दीर्घायु हों और स्वस्थ रहें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2021 12:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).