देश की खबरें | दिल्ली के प्रताप नगर में एक फैक्टरी में आग, एक की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के प्रताप नगर इलाके में शनिवार को तड़के एक फैक्टरी में आग लग गई। घटनास्थल से एक जला हुआ शव बरामद हुआ है।
नयी दिल्ली, 27 फरवरी दिल्ली के प्रताप नगर इलाके में शनिवार को तड़के एक फैक्टरी में आग लग गई। घटनास्थल से एक जला हुआ शव बरामद हुआ है।
दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आग बुझाने के काम में लगे एक दमकल कर्मी की उंगली जल गई और उसे घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।
अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना तड़के करीब तीन बज कर 47 मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल की 18 गाड़ियों को रवाना किया गया।
बाद में दस और गाड़ियां भेजी गईं और आग पर काबू पाया गया।
दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आग फैक्टरी के प्रथम तल पर लगी और यह दूसरे तल तक फैल गई। फैक्टरी में प्लास्टिक और नेलपॉलिश बनाने का समान रखा हुआ था, जिसने आग पकड़ ली। उन्होंने बताया कि प्रथम तल पर एक जला हुआ शव बरामद हुआ है।
आग लगने के कारणों के बारे में फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2021 12:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

