एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में धूलभरी आंधी आई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि शुक्रवार की शाम राष्ट्रीय राजधानी में धूलभरी आंधी आई जिससे दृश्यता का स्तर प्रभावित हुआ और बादल छाये रहने से तापमान में कुछ कमी आई।

देश की खबरें | दिल्ली में धूलभरी आंधी आई

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि शुक्रवार की शाम राष्ट्रीय राजधानी में धूलभरी आंधी आई जिससे दृश्यता का स्तर प्रभावित हुआ और बादल छाये रहने से तापमान में कुछ कमी आई।

विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि शाम लगभग चार बजे बजे दिल्ली में धूलभरी आंधी आई। हवा की गति 50 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। उन्होंने बताया कि ओलावृष्टि का भी अनुमान है।

उन्होंने बताया कि कुछ इलाकों में बहुत हल्की बारिश भी हुई।

शहर में शुक्रवार को सुबह न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो इस मौसम में अब तक का सर्वाधिक तापमान है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।

विभाग ने बताया कि अगले पांच से छह दिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2021 06:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).