विदेश की खबरें | रूसी सैन्य जनरल स्टाफ का एक उप प्रमुख रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लेफ्टिनेंट जनरल वादिम शमारिन की गिरफ्तारी इस सप्ताह यूक्रेन में रूस के पूर्व शीर्ष कमांडर मेजर जनरल इवान पोपोव की रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तारी के बाद हुई है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लेफ्टिनेंट जनरल वादिम शमारिन की गिरफ्तारी इस सप्ताह यूक्रेन में रूस के पूर्व शीर्ष कमांडर मेजर जनरल इवान पोपोव की रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तारी के बाद हुई है।

गिरफ्तार किये गये शमारिन रक्षा मंत्रालय के मुख्य संचार निदेशालय के प्रमुख भी थे। रूसी समाचार एजेंसियों ने एक सैन्य छावनी अदालत का हवाला देते हुए कहा कि उन्हें दो महीने के लिये हिरासत में रखा गया है, लेकिन मामले के अन्य विवरण नहीं बताए गए हैं।

इससे पहले, इस साल अप्रैल में, रक्षा उप मंत्री तैमूर इवानोव को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इवानोव सर्गेई शोइगु के करीबी सहयोगी थे। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसी महीने शोइगु को रक्षा मंत्री के पद से बर्खास्त कर दिया था।

शोइगु को हटाये जाने के दो दिन बाद रक्षा मंत्रालय के कार्मिक निदेशालय के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल यूरी कुजनेत्सोव को रिश्वतखोरी के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया ।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बताया कि रक्षा अधिकारियों की गिरफ्तारी का यह संकेत नहीं है कि यह सेना के खिलाफ अभियान है ।

पेसकोव ने बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई एक सतत कार्य है। यह कोई अभियान नहीं है। यह लगातार चलता रहता है । यह हमारे कानून प्रवर्तन एजेंसियों की गतिविधि का अनिवार्य हिस्सा है।’’

यूक्रेन के साथ लड़ाई में कीव पर जल्दी कब्ज़ा करने में रूस की विफलता के लिए शोइगु को व्यापक रूप से दोषी ठहराया गया था और निजी सेना के कमांडर येवगेनी प्रिगोझिन ने उन पर अक्षमता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। प्रिगोझिन ने जून 2023 में शोइगू को हटाने और सेना प्रमुख जनरल वेलेरी गेरासिमोव को हटाने की मांग करते हुये विद्रोह कर दिया था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\