देश की खबरें | तृणमूल कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल दार्जलिंग में राज्यपाल सी वी आनंद बोस से मिला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस के तीन सदस्यीय एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को यहां पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस से भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के समक्ष केंद्र से मनरेगा योजना के तहत राज्य के बकाया पैसे को जारी करने के बारे में अपनी मांग पेश की।
दार्जलिंग, सात अक्टूबर तृणमूल कांग्रेस के तीन सदस्यीय एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को यहां पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस से भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के समक्ष केंद्र से मनरेगा योजना के तहत राज्य के बकाया पैसे को जारी करने के बारे में अपनी मांग पेश की।
तृणमूल के नेताओं ने राज्यपाल ने बृहस्पतिवार से राजभवन के समीप पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी की अगुवाई में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों से भेंट करने का अनुरोध भी किया।
इस भेंट के बाद वरिष्ठ तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी ने दावा किया कि बोस ने राज्य की मांगों की वैधता से सहमति जताई ।
कल्याण बनर्जी ने कहा, ‘‘ हमने राज्यपाल के सम्मुख अपनी मांगें रखीं है और सुझाव दिया कि उन्हें कोलकाता आना चाहिए तथा शहर में प्रदर्शन कर रहे अभिषेक बनर्जी तथा ‘जॉबकार्ड’ से वंचित लोगों से मिलना चाहिए।’’
उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने राज्य की ‘वैध मांगों’ के प्रति अपनी सहमति प्रकट की और केंद्र सरकार के सामने यह मुद्दा उठाने का वादा किया।
उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन उन्होंने (राज्यपाल ने) यह भी कहा कि यदि इस मामले में किसी राजनीतिक दखल की जरूरत है तो वह कोई मदद नहीं कर सकते।’’
शुक्रवार को तृणमूल महासचिव अभिषेक बनर्जी ने घोषणा की थी कि राज्यपाल के निमंत्रण पर शनिवार को दार्जिलिंग में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलेगा।
तृणमूल कांग्रेस में नंबर दो समझे जाने वाले अभिषेक बनर्जी ने यह भी कहा था कि कोलकाता में राजभवन के समीप अनिश्चितकालीन धरना तबतक जारी रहेगा जबतक बोस व्यक्तिगत रूप से प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत नहीं कर लेते।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)