देश की खबरें | बंगाल के भांगर में हिंसा के एक दिन बाद स्थिति शांत लेकिन तनावपूर्ण; नौ लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शन के एक दिन बाद स्थिति शांत लेकिन तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कोलकाता, 15 अप्रैल पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शन के एक दिन बाद स्थिति शांत लेकिन तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने हिंसा में कथित संलिप्तता के लिए कम से कम नौ लोगों को गिरफ्तार किया।

कोलकाता पुलिस के अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात को की गई छापेमारी के दौरान नौ लोगों को उनके ठिकानों से गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने अब तक भांगर के अलग-अलग इलाकों से नौ लोगों को गिरफ़्तार किया है। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएल) की विभिन्न धाराओं के तहत तोड़फोड़, दंगा और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है।’’

भांगर पुलिस थाने के पास के इलाके में स्थिति शांत लेकिन तनावपूर्ण बनी हुई है, जहां पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुई थीं।

उन्होंने कहा, ‘‘भांगर के संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है। कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ हम सख्त कार्रवाई करेंगे।’’

दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर इलाके में वक्फ (संशोधन) कानून के खिलाफ सोमवार को किए गए प्रदर्शन के दौरान हिंसा की घटनाएं हुईं, जहां इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के समर्थकों की भांगर में पुलिस के साथ झड़प हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। हिंसा के दौरान सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया और कई पुलिस वाहनों को आग लगा दी गई।

झड़पें उस वक्त शुरू हुईं जब पुलिस ने आईएसएफ समर्थकों को मध्य कोलकाता के रामलीला मैदान की ओर जाने से रोक दिया, जहां वे वक्फ कानून के खिलाफ रैली में शामिल होने जा रहे थे। इस रैली को आईएसएफ नेता और भांगर के विधायक नौशाद सिद्दीकी संबोधित कर रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

भारत ने चीनी के निर्यात पर लगाई रोक: सितंबर 2026 तक निर्यात रहेगा 'प्रतिबंधित', घरेलू आपूर्ति और महंगाई को बताया कारण

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड