देश की खबरें | संसद की एक समिति ने वन संरक्षण संशोधन विधेयक पर रिपोर्ट को अंगीकार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वन संरक्षण संशोधन विधेयक पर विचार करने वाली संसद की एक संयुक्त समिति ने मंगलवार को रिपोर्ट को अंगीकार कर लिया हालांकि कुछ सदस्यों ने असहमति भी व्यक्त की है। अब संसद के मानसून सत्र में वन संरक्षण संशोधन विधेयक पेश किये जाने की संभावना है।

नयी दिल्ली, 11 जुलाई वन संरक्षण संशोधन विधेयक पर विचार करने वाली संसद की एक संयुक्त समिति ने मंगलवार को रिपोर्ट को अंगीकार कर लिया हालांकि कुछ सदस्यों ने असहमति भी व्यक्त की है। अब संसद के मानसून सत्र में वन संरक्षण संशोधन विधेयक पेश किये जाने की संभावना है।

समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि रिपोर्ट को अंगीकार कर लिया गया है और अब इसे आगामी सत्र के दौरान संसद में पेश किया जायेगा। उन्होंने हालांकि रिपोर्ट का ब्यौरा देने से मना कर दिया।

वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने संसद के बजट सत्र में विधेयक पेश किया था। विधेयक के माध्यम से वन (संरक्षण) अधिनियम 1980 में संशोधन करने का प्रस्ताव किया गया था। इसके तहत अधिनियम के दायरे से भूमि की कुछ श्रेणियों को छूट देने का भी प्रस्ताव है, ताकि राष्ट्रीय महत्व की रणनीतिक और सुरक्षा संबंधी परियोजनाओं को तेजी से पूरा किया जा सके।

कुछ विपक्षी दलों और संगठनों ने इस विधेयक का विरोध किया है।

कांग्रेस सांसद एवं समिति के सदस्य प्रद्ययुत बोरदोलोई ने कहा कि अंतिम रिपोर्ट के कई प्रावधानों के खिलाफ उन्होंने असहमति का नोट दिया है।

सूत्रों के अनुसार, कुछ अन्य सदस्यों ने भी असहमति जताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Amroha News: यूपी के अमरोहा में शादी में बवाल, बिरयानी के लेग पीस को लेकर भिड़े बाराती, चलीं कुर्सियां और लात-घूंसे; देखें VIDEO

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Lahore Qalandars vs Karachi Kings 6th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

MI vs KKR T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें