देश की खबरें | गैंगस्टर विकास दुबे का एक साथी मुठभेड़ में ढेर, पूर्व थानाध्यक्ष समेत दो पुलिसकर्मी भी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने कानपुर के बिकरु कांड मामले के मुख्य अभियुक्त विकास दुबे का अंगरक्षक कहे जाने वाले बदमाश अमर दुबे को हमीरपुर में मुठभेड़ में बुधवार को मार गिराया और अलग-अलग स्थानों से छह अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।

कानपुर/लखनऊ/बहराइच, आठ जुलाई पुलिस ने कानपुर के बिकरु कांड मामले के मुख्य अभियुक्त विकास दुबे का अंगरक्षक कहे जाने वाले बदमाश अमर दुबे को हमीरपुर में मुठभेड़ में बुधवार को मार गिराया और अलग-अलग स्थानों से छह अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने यहां संवाददाताओं को बताया कि बुधवार सुबह हमीरपुर के मौदहा में विकास दुबे का करीबी सहयोगी अमर दुबे एसटीएफ और स्थानीय पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया।

यह भी पढ़े | जम्मू- कश्मीर: बीजेपी नेता वसीम बारी और उनके पिता-भाई की आतंकियों ने गोली मारकर की हत्‍या.

उन्होंने बताया कि अमर पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था और उसके पास से एक अवैध अर्द्धस्वचालित पिस्तौल तथा कारतूस बरामद हुआ है। अमर विकास दुबे गैंग का तीसरा सदस्य है जो मुठभेड़ में मारा गया है। इससे पहले उसके साथी प्रेम प्रकाश पांडे और अतुल दुबे पिछले शुक्रवार को वारदात के बाद मुठभेड़ में मारे गए थे।

इस बीच, पुलिस को बिकरु कांड के मुख्य आरोपी पांच लाख रुपए के इनामी विकास दुबे के हरियाणा के फरीदाबाद में मौजूद होने का पता लगा है। एक होटल के सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है जिसका हुलिया दुबे से मिलता-जुलता है।

यह भी पढ़े | फिल्म अभ‍िनेता जगदीप भोपाली का 81 साल की उम्र में न‍िधन: 8 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सूत्रों के मुताबिक होटल कर्मियों ने जब उससे साफ तस्वीर वाला पहचान पत्र मांगा, तो उसने होटल में कमरा नहीं लिया। दुबे के दिल्ली-एनसीआर में छुपे होने की जानकारी के मद्देनजर नोएडा पुलिस अत्यधिक सतर्क है। दुबे के फरीदाबाद से निकलकर ग्रेटर नोएडा में आत्मसमर्पण करने की आशंका को देखते हुए बुधवार को सूरजपुर जिला अदालत में आने वाले लोगों का मास्क हटवाकर चेहरा देखा गया। नोएडा-दिल्ली की सीमा पर हर वाहन की सघन तलाशी ली जा रही है।

इस बीच, बहराइच से प्राप्त खबर के मुताबिक जिला पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा ने बताया कि दुबे के अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर नेपाल भागने की जानकारी मिली। इसके बाद से बहराइच के सभी थानों, खास तौर पर नेपाल सीमा से सटे रूपईडीहा, मुर्तिहा, सुजौली उपं मोतीपुर थानों पर केन्द्रीय अर्द्धसैन्य बल के सहयोग से सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। सीमा से सटे वन क्षेत्रों में वन विभाग से समन्वय बनाकर विकास दुबे की तलाश की जा रही है। इस बारे में नेपाल पुलिस से भी संपर्क किया गया है।

इस बीच, कानपुर में चौबेपुर के पूर्व थानाध्यक्ष विनय तिवारी और बिकरू इलाके के बीट प्रभारी के. के. शर्मा को कानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की पुलिस के साथ मुठभेड़ से पहले इस संबंधी जानकारियां लीक किये जाने का आरोप है। इसके अलावा ये दोनों अपने साथियों को छोड़कर मुठभेड़ स्थल से भाग आये थे। ये दोनों पहले ही निलंबित किए जा चुके थे।

वारदात की पड़ताल कर रहे एसटीएफ ने बुधवार को मध्यप्रदेश के शहडोल में विकास दुबे के एक रिश्तेदार को हिरासत में ले लिया।

अपर पुलिस महानिदेशक कुमार ने यह भी बताया कि हरियाणा पुलिस ने फरीदाबाद में मुठभेड़ के दौरान दुबे के साथी कार्तिकेय उर्फ प्रभात,अंकुर और उसके पिता श्रवण को गिरफ्तार किया है। उनके पास से गत दो-तीन जुलाई की रात कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद उन से लूटी गई पिस्तौल मिली है। इसके अलावा दो अन्य पिस्तौल तथा 44 कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में मंगलवार रात 50,000 रुपये का एक अन्य नामजद अपराधी श्यामू बाजपेई भी गिरफ्तार किया गया है। साथ ही मामले के एक अन्य अभियुक्त जहान यादव तथा उसके साथी संजीव दुबे को कानपुर नगर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

कुमार ने बताया कि मंगलवार रात गौतम बुद्ध नगर में एक्सप्रेस वे तथा बिसरख थाना क्षेत्रों में भी पुलिस ने कार्रवाई की है, जहां कई बदमाश घायल और गिरफ्तार किए गए हैं। बुलंदशहर के स्याना थाना क्षेत्र में भी कई इनामी बदमाश घायल और गिरफ्तार हुए हैं।

उन्होंने कहा कि कानपुर की घटना में जो लोग भी शामिल हैं, पुलिस उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम लोग अपने साथियों की शहादत को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। जो भी कार्रवाई होगी वह विधिक होगी और ऐसी होगी कि दोषियों को हमेशा पछतावा होगा।’’

कुमार ने बताया कि बिकरू कांड के दौरान पुलिस से लूटे गए पांच में से तीन हथियारों को बरामद कर लिया गया है। एक एके-47 और एक इंसास राइफल की बरामदगी के प्रयास जारी हैं

इस बीच, एसटीएफ के पुलिस महानिरीक्षक अमिताभ यश ने बताया कि बिकरू हत्याकांड मामले में नामजद सभी अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

विकास को गिरफ्तार करने में हो रही देर के बारे में पूछे जाने पर पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि वह बहुत शातिर अपराधी है और अक्सर छुपा रहता है, लिहाजा उसे पकड़ने में समय लग रहा है, लेकिन उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

विकास दुबे गत दो-तीन जुलाई की मध्यरात्रि को कानपुर के बिकरू गांव में दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला कर आठ पुलिसकर्मियों की हत्या किए जाने का मुख्य अभियुक्त है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\