देश की खबरें | कोलकाता के स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र एक दिन के लिए प्रधान अध्यापक बना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता के एक स्कूल में दसवीं कक्षा के एक छात्र ने एक दिन के लिए प्रतीकात्मक तौर पर प्रधान अध्यापक की कुर्सी संभाली और पढ़ाई को मनोरंजक बनाने के लिए अधिकारियों से कक्षाओं में अत्याधुनिक उपकरणों और प्रौद्योगिकी का उपयोग करने का आग्रह किया।

कोलकाता, 22 नवंबर कोलकाता के एक स्कूल में दसवीं कक्षा के एक छात्र ने एक दिन के लिए प्रतीकात्मक तौर पर प्रधान अध्यापक की कुर्सी संभाली और पढ़ाई को मनोरंजक बनाने के लिए अधिकारियों से कक्षाओं में अत्याधुनिक उपकरणों और प्रौद्योगिकी का उपयोग करने का आग्रह किया।

विश्व बाल दिवस पर, जोधपुर पार्क बॉयज स्कूल के कक्षा दसवीं के छात्र सैकत डे ने सोमवार को यूनिसेफ के ‘किड्स टेकओवर’ कार्यक्रम के तहत अपने प्रधान अध्यापक अमित सेन मजूमदार की कुर्सी संभाली और संस्थानों में ‘अधिक स्मार्ट कक्षाओं’ की मांग की।

अपने सहपाठियों की ओर से किए जा रहे उत्साहवर्धन के बीच छात्र ने कहा, ‘‘स्कूल के प्रतीकात्मक प्रधानाध्यापक के रूप में, मैं छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विज्ञान, आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक उपकरणों के उपयोग का आग्रह करूंगा।’’

शिक्षण के लिए रचनात्मक ऑडियो-वीडियो साधनों को प्राथमिकता देते हुए डे ने कहा, ‘‘ऐसे तरीकों का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाना चाहिए क्योंकि वे बच्चों को बेहतर तरीके से समझने में मदद करते हैं।’’

यूनिसेफ के पश्चिम बंगाल प्रमुख अमित मेहरोत्रा ने कहा कि राज्य में प्राथमिक विद्यालयों में नामांकन की दर बढ़ने के साथ, माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों के लिए कक्षाओं तथा प्रयोगशालाओं में सुधार पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

एक अन्य कार्यक्रम में, एक छात्रा माला सिंह मुरा ने हावड़ा जिले के उलुबेरिया में आशा भवन केंद्र में प्रतीकात्मक रूप से प्रधान अध्यापक की कुर्सी संभाली। बौद्धिक रूप से थोड़ी कमजोर यह छात्रा फुटबॉल और क्रिकेट खेलने के अपने जुनून के लिए जानी जाती है।

उसका मानना है कि हर बच्चे को पढ़ने और खेलने का अधिकार है। उसने कहा, ‘‘एक संस्था की प्रमुख के रूप में मैं सभी बच्चों को शिक्षा और खेल के लिए मदद देना चाहती हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज