विदेश की खबरें | पाकिस्तान में किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में चीन का एक नागरिक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में एक किशोरी का कई महीनों तक यौन शोषण करने के आरोप में चीन के एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 16 सितंबर पाकिस्तान में एक किशोरी का कई महीनों तक यौन शोषण करने के आरोप में चीन के एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

स्थानीय अखबार ‘डॉन’ में शुक्रवार को प्रकाशित खबर के अनुसार, चीन के नागरिक के साथ बतौर अनुवादक काम कर रही 16-वर्षीय एक लड़की की शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अखबार ने किशोरी की शिकायत के हवाले से कहा, काम शुरू करने के तुरंत बाद ही आरोपी ने पीड़िता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

खबर के मुताबिक, आरोपी ने इस साल जनवरी में किशोरी का यौन उत्पीड़न किया और लगातार उससे दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ने पीड़िता को शिकायत दर्ज करवाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

हालांकि, लड़की गर्भवती हो गई, लेकिन उसने अपने परिवार से इस बात को छिपाए रखा।

प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता की बड़ी बहन ने उसकी हालत पर गौर किया और उसे एक निजी अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने बताया कि किशोरी 31 सप्ताह से अधिक समय से गर्भवती है । इसके बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ पुलिस से संपर्क किया ।

पुलिस ने बताया कि संदिग्ध को गिरफ्तार करने के साथ ही उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है।

‘डॉन’ अखबार की खबर के मुताबिक, डीएनए मिलान करने के मकसद से आरोपी और पीड़िता की चिकित्सीय जांच की गई है।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान संदिग्ध ने किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात कबूल की, लेकिन उसने दुष्कर्म करने के आरोप से इनकार किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mouni Roy And Suraj Nambiar Divorce: मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने तलाक की खबरों पर लगाई मुहर, फैंस से की ये खास अपील

Operation Heavenly Hind: NIA का बड़ा खुलासा, ‘ऑपरेशन हेवेनली हिंद’ के जरिए भारत में अराजकता फैलाने की थी साजिश, दिल्ली समेत कई इलाकों में धमाकों की थी तैयारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड