एजेंसी न्यूज

Thane Road Accident: ठाणे में सड़क हादसे के बाद सरकारी डॉक्टर से दुर्व्यवहार करने को लेकर पूर्व पार्षद पर मामला दर्ज

महाराष्ट्र के ठाणे में हुई दुर्घटना के बाद एक डॉक्टर के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने को लेकर स्थानीय निकाय के एक पूर्व पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

Thane Road Accident: ठाणे में सड़क हादसे के बाद सरकारी डॉक्टर से दुर्व्यवहार करने को लेकर पूर्व पार्षद पर मामला दर्ज

ठाणे, 5 जून : महाराष्ट्र के ठाणे में हुई दुर्घटना के बाद एक डॉक्टर के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने को लेकर स्थानीय निकाय के एक पूर्व पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

राबोडी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, मंगलवार को एक सरकारी ऑर्थोपेडिक सर्जन अपनी कार से यात्रा कर रहे थे, तभी शहर के मीनाताई ठाकरे चौक पर शिवसेना नेता एवं ठाणे महानगरपालिका के पूर्व पार्षद महेश सुरेश वाघ द्वारा चलाए जा रहे वाहन ने टक्कर मार दी. यह भी पढ़ें : Dangerous: मूड खराब होने पर नशे में धुत्त शख्स 25वीं मंजिल की बिल्डिंग के छज्जे पर जाकर बैठा, देखें वायरल वीडियो

उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि टक्कर के कारण उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई. डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि वाघ ने उनके साथ अभद्र का प्रयोग किया और उन्हें थप्पड़ भी मारा. उन्होंने वाघ पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का भी आरोप लगाया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2025 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).