देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पति को जहर देने के आरोप में महिला पर मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुजफ्फरनगर जिले के भंगेला गांव में 26 वर्षीय महिला के खिलाफ अपने पति को जहर देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुजफ्फरनगर (उप्र), 28 मार्च मुजफ्फरनगर जिले के भंगेला गांव में 26 वर्षीय महिला के खिलाफ अपने पति को जहर देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

खतौली के क्षेत्राधिकारी रामाशीष यादव ने बताया कि आरोपी पिंकी फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

यादव ने बताया कि मृतक की बहन मीनाक्षी की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शिकायत के अनुसार, 25 मार्च रात को अनुज कुमार (30) को उसकी पत्नी ने कॉफी दी जिसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने संदेह जताया कि उसे जहर दिया गया है।

क्षेत्राधिकारी ने कहा, ‘‘अनुज कुमार को उसकी पत्नी पिंकी ने मंगलवार रात कथित तौर पर जहर दे दिया था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।’’

कुछ ग्रामीणों के अनुसार पिंकी को शादी के लिए मजबूर किया गया था, जबकि उसका किसी दूसरे व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध था।

पुलिस सूत्र ने बताया, ‘‘दो साल पहले अनुज कुमार के साथ शादी के बावजूद उसने अपने प्रेमी के साथ कथित तौर पर संबंध जारी रखा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\