देश की खबरें | राम मंदिर निर्माण हेतु अवैध धन संग्रहकर्ता के खिलाफ भोपाल में मामला दर्ज, एक व्यक्ति हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अयोध्या में बन रहे राम मंदिर निर्माण के लिए कथित रूप से फर्जी कूपन देकर भोपाल में अवैध धन संग्रह करने के मामले में यहां मंगलवार को एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में लिया गया है।

भोपाल, दो फरवरी अयोध्या में बन रहे राम मंदिर निर्माण के लिए कथित रूप से फर्जी कूपन देकर भोपाल में अवैध धन संग्रह करने के मामले में यहां मंगलवार को एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में लिया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश भदौरिया ने बताया कि राम मंदिर निर्माण के लिए फर्जी कूपन देकर अवैध धन संग्रह करने के मामले में यहां अशोका गार्डन पुलिस थाने में मनीष राजपूत के खिलाफ भादंवि की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने राजपूत को पुलिस हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

भदौरिया ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के जिला सह मंत्री यतेन्द्रपाल सिंह जादौन की लिखित शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।

मालूम हो कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर निर्माण हेतु विहिप को सहयोग निधि संग्रहण के लिए अधिकृत किया गया है।

भदौरिया ने कहा कि विहिप के पदाधिकारी राशि संग्रहण हेतु 31 जनवरी को अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में फ्रेंड्स कॉलोनी में शशांक जयसवाल की दुकान पर पहुंचे तो दुकान संचालक ने सहयोग निधि पूर्व में ही मनीष राजपूत नामक व्यक्ति द्वारा संग्रह कर रसीद प्रदाय करने की जानकारी दी गई।

उन्होंने कहा कि विहिप द्वारा रसीद मांगने पर दुकान संचालक द्वारा ‘राम भूमि संकल्प सोसाइटी भोपाल’ की रसीद दिखाई गई, जो राम जन्म भूमि न्यास द्वारा अधिकृत रसीद नहीं थी।

वहीं, मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा जारी की विज्ञप्ति में कहा गया है कि मनीष राजपूत द्वारा अनाधिकृत रूप से दुकान संचालक शशांक अग्रवाल से राम मंदिर निर्माण के लिए 151 रूपये की सहयोग निधि प्राप्त की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Washington Firing: वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, Donald Trump को सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित बाहर निकाला, बाल-बाल बचे; VIDEO

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू